Orange Alert: मुंबई में मंडराया भारी बारिश का खतरा, हाई टाइड की भी आशंका
नई दिल्ली। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में बारिश आफत बन रही है, बुधवार को सुबह से यहां इंद्र देवता मेहरबान हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मुंबई में आज शाम तक अत्यधिक बारिश की आशंका है और इस वजह से बीएमसी ने शहरवासियों को सभी एहतियात बरतने को कहा है, आपको बता दें कि आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अंदेशा है, तो वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया है।
Recommended Video

मुंबई, ठाणे, पालघर में अलर्ट जारी
विभाग के मुताबिक आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आंशंका जताई है, मुंबई समेत रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पुणे में दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट है, तो वहीं कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हाई टाइड की भी आशंका
तो वहीं आज शाम तक मुंबई में 3.28 मीटर की हाई टाइड की भी आशंका है, मालूम हो कि हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं।

मानसून की बारिश का कहर
मानसून की बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है तो वहीं कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर छाया हुआ है, असम की स्थिति काफी भयानक हो गई है, यहां पर असम बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब 70 लोग जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 13 लाख प्रभावित हो चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा है कि राज्य में 44 लोगों की बाढ़ में जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।
असम समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने आज भी असम समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिन असम,मेघालय, सिक्किम और मिजोरम में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश हो सकती है, इस दौरान लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications