अगले 24 घंटों में इन 32 जिलों में हो सकती है आफत की बारिश, एमपी में Orange Alert

नई दिल्ली। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश का हाल-बेहाल कर दिया है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, भोपाल और विदिशा में बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया है तो वहीं मंडला जिले में रिकॉर्ड 134 मिली मीटर बारिश हुई है, सीहोर में पार्वती नदी उफान पर है, बारिश की वजह से जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध पानी से लबालब हो गया, इस कारण बांध के 21 गेट खोले गए हैं।

एमपी में Orange Alert

एमपी में Orange Alert

भारतीय मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है, भोपाल समेत कई जिलों में में आज स्कूल-कॉलेज बंद है, विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, राजगढ़, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, श्योपुरकला, रीवा, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और गुना जिलों में भारी और कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में भी बरस सकते हैं बादल

मुंबई में भी बरस सकते हैं बादल

इससे पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए भी मौसम विभाग ने ्लर्ट जारी किया था, पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों, दुकानों यहां तक की घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है।जिसके चलते इलाके की आवाजाही ठप पड़ गई है। अब एक बार फिर भारत मौसम विभाग ने मुंबई के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चंद घंटों के दौरान पालगढ़, ठाणे और रायगढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने अलर्ट जारी किया है।

यहां भी हो सकती है आफत की बारिश

यहां भी हो सकती है आफत की बारिश

मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, असम और मेघालय में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में गोवा उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। तो वहीं एमपी में आज एमपी के होशंगाबाद, खंडवा, बैतूल, गुना, धार, राजगढ़, मंदसौर, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, हरदा, उमरिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल व नीमच में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तरखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+