VIDEO: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने नामांकन पत्र किया दाखिल, राहुल गांधी रहे मौजूद
कांग्रेस समेत कई विपक्ष के दलों के उपराष्ट्रपति पद की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने आज यानी मंगलवार को संसद में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नई दिल्ली, 19 जुलाई : कांग्रेस समेत कई विपक्ष के दलों के उपराष्ट्रपति पद की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने आज यानी मंगलवार को संसद में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शरद पवार, शिवसेना के संजय राउत और कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
विपक्ष ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खिलाफ मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा है। मार्गेरेट अल्वा और जगदीप धनखड़ के बीच 6 अगस्त को चुनाव होगा। इसको लेकर मार्गरेट अल्वा ने अपना नामांकन पत्र आज दाखिल किया है। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे।

काफी लंबा रहा राजनीतिक करियर
मार्ग्रेट अल्वा का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है और कुछ वर्ष पहले तक वह राजनीति में सक्रिय रह चुकी हैं। वह कई राज्यों की राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और पांच बार की सांसद रही हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव में 17 विपक्षी दलों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को अपना साझा उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। अल्वा पांच बार की सांसद रह चुकी हैं।

राजस्थान और उत्तराखंड की गवर्नर
वह राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों की गवर्नर भी रह चुकी हैं और कुछ समय के लिए गोवा और गुजरात जैसे राज्यों की राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल चुकी हैं।

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता
14 अप्रैल, 1942 को कर्नाटक के दक्षिण कनारा जिले के मैंगलोर में जन्मीं मार्गरेट अल्वा पेशे से वकील और सोशल ऐक्टिविस्ट रही हैं। उत्तराखंड के गवर्नर के पद पर उनकी नियुक्ति यूपीए सरकार ने 2009 में की थी, बाद में उन्हें 2012 में राजस्थान राजभवन भेज दिया गया था।

कई मंत्रालयों में संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी
रोमन कैथोलिक परिवार में जन्मीं मार्गरेट अल्वा 1974 से राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। 1984 में राजीव गांधी सरकार में पहली बार संसदीय मामलों की राज्य मंत्री बनाई गई थीं। उसके बाद उन्होंने मानव संसाधन विकास,युवा मामले और खेल, महिला एवं बाल विकास के प्रभारी मंत्री के दायित्वों को भी संभाला।
यह भी पढ़ें- 'नए भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ्तारी', आगरा में SSC GD 2018 के अभ्यर्थियों को रोकने पर राहुल गांधी
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications