एम करुणानिधि की मूर्ति के अनावरण के लिए चेन्नई में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी है। तमाम विपक्षी नेताओं का गुट आज चेन्नई में एकजुट होगा, जिसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी सहित कई नेता शामिल होंगे। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधी की मूर्ति के शिलन्यास के मौके पर चेन्नई में पार्टी कार्यालय अन्ना अरिविलयम में ये तमाम नेता शिरकत करेंगे। इस मूर्ति का शिलान्यास सोनिया गांधी करेंगी, जबकि इस दौरान डीएमके मुखिया एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केरल और पुडुच्चेरी के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और वी नारायणस्वामी भी मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीआई नेता, आईयूएमएल, एमएमके सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे। मूर्ति के शिलान्यास के बाद ये तमाम नेता वाईएमसीए मैदान पर इकट्ठा होंगे, जहां विशाल रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की यह मेगा रैली होने वाली है। एनडीए से अलग होने के बाद चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। वह तमाम नेताओं को एक ही छत के नीचे लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
माना जा रहा है कि आज होने वाली इन तमाम नेताओं की बैठक विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए काफी अहम है। दिल्ली में हाल में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद यह दूसरी ऐसी मुलाकात होने जा रही है। इससे पहले की बैठक में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को सांप्रदायिक और फासिस्ट ताकत करार दिया था, उन्होंने कहा था कि भाजपा ने सीबीआई, आरबीआई और ईसीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। जिस तरह से तीन अहम हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर अपनी सरकार बनाने जा रही है उसने विपक्षी दलों के हौसले को काफी बढ़ा दिया है।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नाम पर लगी अंतिम मुहर, आज होगा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications