सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने शुरू की रणनीति, INDIA के सांसद खड़गे के कार्यालय में कल करेंगे बैठक
विपक्षी पार्टी सरकार को घेरने के लिए रणनीति शुरू कर दी है। विपक्षी पार्टी I.N.D.I.A के सांसदों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए कल यानी बुधवार को बैठक करेंगे।
सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए पार्टियों के नेता कल सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बैठक में इंडिया पार्टी के सांसद शामिल होंगे। मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर मणिपुर मुद्दे पर जवाब देना होगा। मणिपुर करीब तीन महीने से जल रहा है। पीएम मोदी सदन में इसको लेकर एक भी शब्द नहीं बोले हैं।
Recommended Video
इससे पहले शनिवार और रविवार को विपक्षी सांसदों ने हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा किया था। दो दिवसीय दौरे के दौरान विपक्षी सांसदों ने कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने लोगों से शांति स्थापित करने की अपील की थी।
विपक्षी सांसदों का कहना था कि हम राज्य में जाकर शांति स्थापित करने का काम करेंगे। साथ ही यहां की रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। जो काम सरकार को करना था वो हम कर रहे हैं। हम मणिपुर के लोगों से संवाद करेंगे। उन्हें बताएंगे कि हम आपके साथ खड़े हैं।
वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के विधायकों में असंतोष के बाद 2 अगस्ता को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कर्नाटक के 50 नेता और मंत्री हिस्सा लेंगे। हालांकि ये जानकारी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने देते हुए बताया कि आम चुनाव के लिए कार्य योजना पर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी 2 अगस्त को दिल्ली में एक अहम बैठक कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications