अडानी मुद्दे पर सियासी घमासान, तिरंगा मार्च लेकर सड़क पर उतरा विपक्ष, खड़गे का मोदी सरकार पर हमला

Opposition Tiranga March: गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद से लेकर विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकाला।

Mallikarjun Kharge

Opposition Tiranga March: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकाला। मार्च में कई विपक्षी सांसदों ने भाग लिया। सभी सांसद अडानी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।हाथों में तिरंगा में ले रखे ये सांसद 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' के नारे लगा रहे थे।

इन पार्टियों के सांसदों ने लिया मार्च में भाग
इस मार्च में कांग्रेस के अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों और वाम दलों के सांसद मौजूद थे। वहीं मार्च में भाग लेने वाले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार खुद संसद नहीं चलने दे रही है। वे अडानी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहते?

खड़गे की बैठक के बाद लिया गया तिरंगा मार्च निकालने का फैसला
संसद भवन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के कक्ष की अध्यक्षता में बुधवार सुबह हुई बैठक में 'तिरंगा मार्च' का फैसला लिया गया, जिसमें समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया।

खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला
तिरंगा मार्च निकालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना हमारा कर्तव्य है। सरकार नहीं सुन रही है तो हठ कर रही है। यदि आप चाहते हैं कि लोकतंत्र जीवित रहे तो विपक्ष को सुनना महत्वपूर्ण है। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बावजूद उनसे माफी की मांग की जा रही थी। ऐसा लगता है कि वे विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र के बारे में बहुत कुछ बोलती है लेकिन वे जो कहते हैं वह उनके कार्यों में नहीं दिखता है।

लोकसभा अध्यक्ष की चाय बैठक में भाग नहीं लेंगे विपक्षी सांसद
इस बीच, कांग्रेस सहित 13 राजनीतिक दलों ने संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित की जाने वाली 'शाम की चाय' बैठक को छोड़ने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+