NCP में हुई उठापटक के बाद विपक्षी दलों ने स्‍थगित की बेंगुलरू में होने वाली मीटिंंग, जानें अब कब होगी?

महाराष्‍ट्र में शरद पवार की एनसीपी में आए भूचाल के एक दिन बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 13 और 14 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब ये बैठक संसद सत्र के शुरू होने के पहले ही 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में आयोजित की जाएगी।

opposition;parties-meeting

विपक्षी पार्टियों की बैठक की मेजबानी कांग्रेस करेगी

इस बैठक की मेजबानी इस बार कांग्रेस पार्टी कर रही है। सोमवार को कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने बताया कि विपक्षी दलों की अब अगली बैठक 13 और 14 जुलाई के बजाय 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित होगी। उन्‍होंने बताया कि पटना में आयोजित बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों को कांग्रेस की ओर से इस बैठक में सम्‍मलित होने के लिए बुलाया जा रहा है।

नीतीश ने पटना में आयोजित की थी विपक्षी दलों की पहली बैठक

याद रहे लोगसभा चुनाव 2024 में मोदी की पार्टी का सफाया करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो चुके हैं और बिहार सीएम नी‍तीश कुमार के बुलावे 23 जून को पटना में एकजुट होकर मीटिंग की थी। वहीं अब दूसरी बैठक का आयोजन कांग्रेस बेंगलुरू में कर रही है।

वेणुगोपाल ने लिखी ये पोस्‍ट

एक ट्विटर पोस्ट में नई तारीखों की घोषणा कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने की है। उन्‍होंने केंद्र में सत्‍ता पर काबिज भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दल फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने के अपने अटूट संकल्प में दृढ़ थे। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि पटना में बेहद सफल सर्व-विपक्ष बैठक के बाद हम 17 और 18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में अगली बैठक करेंगे।

वेणुगोपाल ने अपनी पोस्‍ट में आगे लिखा हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं और देश आगे बढ़े इसके लिए एक साहसिक दृष्टिकोण पेश करते हैं।

11 जुलाई से शुरू हो रहा है मानसून सत्र

बता दें 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक मॉनसून सत्र चलेगा। इसके बाद विपक्षी दलों ने अपनी संयुक्‍त बैठक करने का निर्णय किया है।

जेडीयू नेता ने मीटिंग की तारीख को लेकर पहले दिया था ये बयान

हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू नेता केसी त्यागी ने 13 से 14 जुलाई को होने वाली विपक्ष की बैठक स्थगित होने की पुष्टि करते हुए पहले कहा था कि ये बैैठक मानसून सत्र के बाद होगी। उन्‍होंने कहा था विपक्षी दलों की अगली बैठक की नई तारीख मानसून सत्र खत्‍म होने के बाद निर्धारित की जाएगी।

बेंगलुरू में हो रही मीटिंग को स्‍थगित करने का एक और कारण बिहार और कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र और बैठक के बीच तारीखों में टकराव में होना होना भी बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+