अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि विपक्षी पार्टियां भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का खुला विरोध नहीं कर सकती है क्योंकि देश में बहुसंख्यक समुदाय भागवान राम की पूजा करता है। सोमवार को पतंजलि की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन कुछ चीजों में समय लगता है।

भागवत ने कहा कि हर सरकार की कुछ सीमाएं होती हैं और उसकी आधार पर उनको काम करना पड़ता है। हालांकि संत और पुरोहित के लिए सीमाएं नहीं होती हैं इसलिए उन्हें धर्म, देश और समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि विपक्षी पार्टियां भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को खुले रूप में विरोध नहीं कर सकती हैं। क्योंकि बहुसंख्यक समाज भगवान राम की पूजा करता है।
मंत्री और धनी लोग असफल, साधू सफल
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि जहां मंत्री और धनी लोग असफल होते जाते हैं वहां अक्सर साधू लोग सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अमीरों को ये समझने की जरूरत है कि संत और महंत उनसे ज्यादा सक्ष हैं। वे वहां सफल हो सकते हैं जहां धनी लोग फेल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका, MLA आशीष देशमुख ने विधानसभा से दिया इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications