हर घर तिरंगा अभियान: बाइक रैली में नहीं नजर आए विपक्षी सांसद, बीजेपी ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 3 अगस्त: भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा, जिसके तहत मोदी सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सांसदों ने लाल किले से लेकर विजय चौक तक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया, जिसको उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाई। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के सांसद और नेता इस कार्यक्रम से गायब रहे, जिसको लेकर अब बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है।

Recommended Video

      BJP सांसदों ने Delhi में निकाली Tiranga, Scooty चलाती दिखीं Smriti Irani | वनइंडिया हिंदी | *News
      bjp

      कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके तहत ऐतिहासिक लाल किले से बाइक रैली की शुरुआत की गई, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, युवा नेता आदि साथ आए। इस दौरान आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर पर तिरंग अवश्य लगाएं।

      वहीं विपक्ष के नहीं शामिल होने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई, जिसमें सिर्फ एनडीए के सांसद ही शामिल हुए। इस रैली से कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और सपा गायब रही। क्या तिरंगा किसी पार्टी से संबंधित है? राष्ट्रपति के बाद अब तिरंगे का अपमान क्यों? वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी भी कुछ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं, उन्होंने मंगलवार को अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से प्रोफाइल पिक्चर हटा ली, इसकी जगह पर उन्होंने तिरंगा लगाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+