मोदी सरकार के 'जीएसटी शो' को लग सकता है झटका, विपक्ष बॉयकॉट पर कर रहा है विचार

खबर है कि कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल जीएसटी के लिए संसद की विशेष बैठक का बहिष्कार करने पर विचार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। जीएसटी को लॉन्च करने की जोरदार तैयारी चल रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को जीएसटी लॉन्च को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि जीएसटी को लागू करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है और 1 जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू हो जाएगा। इसी बीच खबर है कि विपक्ष जीएसटी लॉन्च का बॉयकॉट कर सकता है। अगर ऐसा होता हो तो ये पीएम मोदी के लिए एक झटका होगा।

 मोदी सरकार के 'जीएसटी शो' को लग सकता है झटका, विपक्ष बॉयकॉट पर कर रहा है विचार

खबर है कि कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल जीएसटी के लिए संसद की विशेष बैठक का बहिष्कार करने पर विचार कर रहे हैं। विपक्ष मोदी सरकार के 30 जून के मेगा कार्यक्रम से दूरी बनाता हुआ दिख रहा है। कुछ विपक्षी दलों का दावा है कि केंद्र सरकार बिना पूरी तैयारी के इतने बड़े टैक्स रिफॉर्म को अंजाम देने जा रही है जबकि कुछ दलों का मानना है कि मोदी सरकार अकेले ही जीएसटी का पूरा श्रेय लेना चाहती है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि जीएसटी के आने से व्यापारियों को नुकसान होगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार 15 अगस्त 1947 की आधी रात को आजादी के जश्न के लिए आयोजित समारोह ट्रिस्ट ऑफ डेस्टिनी की तर्ज पर 1 जुलाई को जीएसटी का आगाज संसद के केंद्रीय कक्ष से करेगी। संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाला यह कार्यक्रम रात करीब 11 बजे शुरू होगा। जीएसटी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी लॉन्च करेंगे और उपराष्ट्रपति वहां मौजूद होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में जीएसटी पर दो शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+