राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद में विपक्ष का धरना,राहुल गांधी भी हुए शामिल
नई दिल्ली, 02 दिसंबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र के के दौरान राज्यसभा से 12 निलंबित किए गए सांसदों के पक्ष में संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना कर रहे हैं। असोभनीय आचरण के लिए राज्यसभा से निलंबित किए गए 12 विधायकों के निलंबन को वापास लेने की मांग की गई।

राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस ने ऐलान किया कि भाजपाई काले इरादों के खिलाफ संघर्ष हमारा जारी है। जनता की आवाज उठाना कांग्रेस ने अपनी जिम्मेदारी समझा है।
मोदी सरकार हाय हाय के लगाए नारे
राहुल गांधी और कांग्रेसियों के साथ राज्यसभा के निलंबित 12 सदस्यों ने गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर गुरुवार की सुबह ठंड में धराना शुरू किया। उन्होंने मांग की जब तक राज्यसभा से निलंबित सदस्यों का निलंबन नहीं रद्द नहीं किया जाता तब तक संसद की कार्रवााई के दौरान पूरे दिन बैठे रहेंगे और इस अत्याचार के खिलाफ धरना जारी रखेंगे। नेताओं ने 'निलंबन वापस लो' और 'मोदी सरकार हाय हाय' के नारे लगाए।
धरने में शामिल हुए ये नेता
बता दें संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से आरंभ हुआ इसके पहले राज्यसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टी के कुल 12 सांसदों को कर दिया। जिसके निलंबन वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता निलंबन वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे।
इन राज्य सभा सदस्यों को किया गया है निलंबित
गौरतलब है कि राज्य सभा से जिन सदस्यों को संसद में असोभनीय आचरण के कारण निलंबित किया गया है, उनमें टीएमसी की डोला सेन, शांता छेत्री, कांग्रेस की फूलों देवी नताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, अखिलेश प्रताप सिंह और राजमणि पटेल शामिल हैं। इसके अलावा माकपा के इलामाम करीम, भाकपा के विनय विस्वम और शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी शामिल हैं। जिनका निलंबन वापस लेने की मांग के लिए ये धरना शुरू हुआ है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बैठकर गाया राष्ट्रगान, मुंबई बीजेपी के एक नेता ने दर्ज कराई FIR
भाजपाई काले इरादों के खिलाफ संघर्ष हमारा जारी है।
— Congress (@INCIndia) December 2, 2021
जनता की आवाज उठाना कांग्रेस ने समझा जिम्मेदारी है।। pic.twitter.com/CG3qYXSg2l












Click it and Unblock the Notifications