'राहुल गांधी की सदस्यता बहाली', कांग्रेस में खुशी, विपक्ष ने भी किया स्वागत, जानिए किसने क्या कहा
Rahul Gandhi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया गया है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को द साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन इसपर 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। जिसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है।
डिंपल यादव ने फैसले का किया स्वागत
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद लोकसभा सांसद और सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी जी को बधाई देते हैं, स्पीकर साहब का भी धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कोई विलंब नहीं किया और राहुल गांधी जी की सदस्यता को बहाल किया।

पी चिदंबरम ने दी बधाई
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि हम बहुत खुश हैं कि लोकसभा स्पीकर ने यह फैसला लिया। अब राहुल गांधी लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा ले सकते हैं।
अखिलेश यादव ने खुशी जताई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई। माननीय सुप्रीम कोर्ट को बधाई। लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा है, माननीय न्यायालय पर भरोसा बढ़ा है इस फैसले के बाद।
कार्ति चिदंबरम ने दी बधाई
वरिष्ठ नेता कार्ति चिदंबरम ने भी राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सदन में राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। कल अविश्वास प्रस्ताव आ रहा है, यह फैसला हमारे हौसले को बढ़ाएगा। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications