Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

14 न्यूज एंकरों का विपक्षी गठबंधन INDIA ने किया बहिष्कार, जारी की लिस्ट

इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के सदस्यों की पहली मुलाकात बुधवार को दिल्ली में हुई थी। इस बैठक में इंडिया के नेताओं ने तय किया था कि वो अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को कुछ टीवी एंकर्स के शो में भेजना बंद करेंगे।

जिसे लेकर आज इंडिया गठबंधन की मीडिया कमेटी ने लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई टीवी चैनलों के एंकर के नाम शामिल किए हैं। लिस्ट को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर शेयर किया है।

Opposition alliance INDIA

पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, इंडिया मीडिया समिति द्वारा आज दोपहर आयोजित एक वर्चुअल बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिया गया। इंडिया पार्टियों के प्रतिनिधि इन एंकर्स के शो में हिस्सा नहीं लेंगे।

Recommended Video

    14 न्यूज एंकरों का विपक्षी गठबंधन INDIA ने किया बहिष्कार, जारी की लिस्ट

    इस लिस्ट में अमन चोपड़ा , प्राची पराशर , रूबिका लियाकत, चित्रा त्रिपाठी , सुधीर चौधरी , अमीश देवगन , अर्नब गोस्वामी, नाविका कुमार, ए नारासिम्हान , गौरव सावंत , अदिति त्यागी , सुशांत सिन्हा , अशोक श्रीवास्तव, शिव अरूर के नाम शामिल हैं।

    Opposition alliance INDIA

    वहीं इंडिया गठबंधन की लिस्ट में बहिष्कृत किए गए आजतक के एंकर सुधीर चौधरी ने इस लिस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। सुधीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, I.N.D.I.A गठबन्धन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने 'चरण चुंबक' बनने से इनकार कर दिया। अब इनका बहिष्कार किया जाएगा। अब देखना ये है कि भारत का मीडिया इसका क्या जवाब देता है।

    वहीं इस लिस्ट में शामिल एक अन्य एंकर अदिति त्यागी ने ट्वीट कर लिखा कि, देश के लिए सवाल पूछने वालों की लिस्ट में अपना नंबर पहला है, त्यागी डरते नहीं! जय हिंद।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+