दिल्ली में होगी I.N.D.I.A. की अगली बैठक, अभी डेट तय करना बाकी, NCP नेता सुप्रिया सुले ने बताया
विपक्ष की अलगी बैठक कब होगी अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कहां होगी इस सवाल का जवाब आईएनडीआईए के घटक दलों में शामिल एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने दे दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गठबंधन को मजबूती और एनडीए (NDA) को टक्कर देने के लिए I.N.D.I.A. में बैठकों का दौर जारी है। मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक बाद गठबंधन के में शामिल दलों को नेताओं की अगली बैठक भी फिक्स हो चुकी है। ये बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि इस बैठक की तारीख अभी फाइनल नहीं की गई है।
आईएनडीएआई को मजबूती देने के लिए लगातार विपक्ष में शामिल दलों के नेताओं की बीच बैठक हो रही है। मुंबई की बैठक में गठबंधन की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी चुनाव में सीटों क बंटवारे पर भी अंतिम रूप से मुहर लग गई। मुंबई के बाद अगली बैठक को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले से जब सवाल किया गया तो उन्होंने समय तो नहीं बताया लेकिन बैठक की जगह जरूर बता दी।

एनसीपी नेता सुले (Supriya Sule) ने कहा कि आईएनडीएआई गठबंधन की अगली बैठक दिल्ली में होगी। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इसे कब आयोजिक किया जाएगा, तो उन्होंने जवाब देने से किनारा किया। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर हंसी के अंदाज में कहा कि "आप को कौन सी डेट पर चाहिए, उस दिन रख लेंगे।"
विपक्षी दलों के गठबंधन (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। मुंबई में दलों की संख्या 28 हो गई है। आईएनडीआईए में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी शामिल हुई। इससे पहले दूसरी बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। जिसमें 26 दलों के नेता शामिल हुए।
इसके अलावा बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications