Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion: एक आदमी जो ओडिशा में हो रहे परिवर्तन का संचालन कर रहा है

ओडिशा में आज जो परिवर्तन नजर आ रहा है, उसके पीछे एक व्यक्ति का योगदान बहुत ही ज्यादा है। वह हैं सीएम नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन। वह जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।

opinion-vk-pandian-is-the-man-steering-transformation-in-odisha

ओडिशा आज एक ऐसे उन्नतिशील और परिवर्तनकारी दौर से गुजर रहा है, जैसा पहले कभी नहीं नजर आया था। प्रदेश आज देश में एक मार्ग दर्शक बनकर उभर रहा है और एक सच्चे कल्याणकारी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। क्योंकि, यह पारंपरिक शासन प्रणाली के माध्यम से आगे बढ़ते हुए 5T पहलों के दम पर सर्वांगीण विकास ला रहा है। पिछले दो दशकों में ओडिशा में अद्भुत बदलाव मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दूरदर्शी नेतृत्व और सरकार के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है। इन सभी बहुमूल्य वर्षों में, एक व्यक्ति जिसने मुख्यमंत्री के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए खुद को समर्पित किया है, वीके पांडियन हैं। वो सीएम नवीन पटनायक के निजी सचिव और सीएम-ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव (5T) के सचिव हैं। अपने विकास और परिवर्तन के लिए इस इंसान का राज्य बहुत बड़ा ऋणी है, जिसने दिन-रात काम किया है, ताकि आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

एक महान नेतृत्व कभी भी लोकप्रियता और ओहदे के दायरे तक सीमित नहीं रहता। बल्कि, नेतृत्व का मतलब ये है कि आप जिनकी सेवा कर रहे हैं, उनके सर्वोच्च हित के लिए काम करना। वीके पांडियन आम आदमी तक विकास का लाभ पहुंचाने और जमीनी स्तर तक परिवर्तनकारी शासन चलाने के एकमात्र आशय के साथ ओडिशा के उत्थान में लगातार योगदान दे रहे हैं।

वीके पांडियन का एक सूत्री एजेंडा है- परिवर्तनकारी और प्रभावी शासन के माध्यम से आम आदमी के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना। मुख्यमंत्री के निर्देशों और सलाह से वह न्यायसंगत विकास के लिए काम कर रहे हैं। वे चौबीसों घंटे काम करने वाले एक परिश्रमी अधिकारी हैं। चाहे सुबह 4 बजे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करना हो या किसी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण या आम लोगों के साथ लंच और डिनर करना हो, पांडियन सबसे आगे रहते हैं। वे सिर्फ हार्ड वर्किंग नहीं हैं, बल्कि स्मार्ट वर्किंग भी हैं। उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता प्रोजेक्ट को बिना किसी समझौते के समय पर पूरा करना है।

अपने मिशन में आलोचनाओं की कोई गुंजाइश छोड़े बिना पांडियन समर्पित रूप से राज्य के बदलाव की देखरेख कर रहे हैं। ओडिशा के विकास के लिए उनका उत्साह सर्वथा सराहनीय है। उनके आलोचक जो उनकी लगन से ईष्या करते हैं और कदम-कदम पर रोड़े अटकाते हैं, वो अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और ओडिशा की जीत होगी।

नौकरशाही ढांचे में ओडिशा ने कई अफसरों को आते और जाते देखा है। लेकिन, पांडियन जैसे बहुत कम अफसर हैं, जिन्होंने ओडिशा के लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है। कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए एक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के आधार पर 5T सचिव शासन में बदलाव की निगरानी कर रहे हैं और विकास की गतिविधियों की समीक्षा के लिए राज्य के कोने-कोने की यात्रा कर रहे हैं। वास्तविकता जानने के लिए आम आदमी से भी बातचीत कर रहे हैं। वह जनता के बीच जा रहे हैं, क्योंकि वह भी उनमें से एक हैं।

जब वह जिलों के दौरे पर होते हैं तब उन्हें आम लोगों से बातचीत करते देखा जाता है, सरकार की ओर से की जा रही पहलों पर उनसे फीडबैक लेते हैं, अस्पतालों में मरीजों से बात करते हैं और उपचार की गुणवत्ता पर उनकी प्रतिक्रिया जानते हैं, स्कूलों में हुए परिवर्तन के बारे में छात्रों से बात करते हैं और आश्रम स्कूल में रहने वालों के साथ डिनर करते हैं। यह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उनके समर्पण के बारे में बहुत कुछ बताता है। इतने वरिष्ठ अधिकारी होते हुए भी उनमें रत्ती भर भी अहम नहीं है।

राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के समुचित और समयबद्ध कार्यान्वयन में पांडियन की भूमिका प्रमुख है। ओडिशा के विकास और बदलाव के लिए उनके योगदान को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और आलोचकों को भी एक दिन यह मानना ही होगा।

शासन में परिवर्तन लाने वाला उनका मिजाज कोई नया नहीं है। जबसे उन्होंने सिविल सेवा ज्वाइन की है, उन्होंने कुछ विकासात्मक चिन्ह छोड़े हैं, जो दूसरों के लिए मिसाल बन गए हैं। चाहे सुंदरगढ़, गंजम हो या अन्य कोई जिले, लोग अभी भी उनके काम को बेहतर और प्रभावी के रूप में याद करते हैं। विभिन्न जिलों की यात्राओं के दौरान सरकार की प्रत्येक योजना पर हुए अमल की वास्तविकता जानने के उनके अथक प्रयासों का परिणाम उचित और समयबद्ध क्रियान्वयन के रूप में सामने आया है।

जबकि, वह उनमें से नहीं हैं जो सिर्फ सामने से नेतृत्व कर रहे हैं, वह हमेशा एक टीम प्लेयर रहे हैं और उनकी सेवा में अनुशासन बहुत अधिक है। वह एडमिनिस्ट्रेटिव हाइरार्की का सम्मान करते हैं और जूनियर्स के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं। वे हमेशा सकारात्मक और उत्सुक रहते हैं।

विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के साथ बातचीत के एक मौके पर पांडियन ने कहा, 'भारत में कलेक्टर जैसी संस्था दुनिया में बहुत कम हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इससे बेहतर समय कभी नहीं हो सकता। जरूरतमंदों और वंचितों की मदद के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल कीजिए। अपनी जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कोशिश कीजिए, लोगों की सेवा कीजिए और सेवा में सर्वश्रेष्ठ मानदंड बनाइए। मानवीय होना कभी हानिकारक नहीं होता।' वास्तव में वह अपनी बातों पर कायम हैं।

पांडियन अपने नरम व्यक्तित्व की वजह से लोकप्रिय रहे हैं और वह एक सख्त और व्यावहारिक दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं। उनकी खिलाड़ी वाली पृष्ठभूमि उन्हें एक सक्रिय खेल समर्थक बनाती है, जो ओडिशा में खेलों के विकास में विश्वास करते हैं। ओडिशा को देश का स्पोर्ट्स हब बनाने में उनका योगदान दूसरों के अनुकरण के लिए इतिहास में एक उदाहरण के रूप में दर्ज किया जाएगा।

चाहे हाई स्कूल में परिवर्तन हो, चाहे धरोहर वाले स्थलों का विकास, चाहे जिलों में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार हो, चाहे कृषि विकास में तेजी हो या शासन तंत्र को तकनीकी रूप से चलाना, यह सब इस एक व्यक्ति के प्रयासों के कारण संभव हुआ है। उनके इनोवेटिव और आउट ऑफ बॉक्स दखल के परिणामस्वरूप जमीनी स्तर पर दिखाई पड़ने वाले परिवर्तन हुए हैं और शासन तंत्र सक्रिय हुआ है।

अवसरों के राज्य के रूप में ओडिशा के उभरने का श्रेय पूरी तरह से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व को जाता है और इसे देश में अग्रणी राज्य बनाने की जिम्मेदारी वीके पांडियन को दी गई है, जो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कुछ वर्गों द्वारा नफरत फैलाने की हाल की घटनाएं उनकी असहिष्णुता का उदाहरण मात्र हैं। वह राज्य के विकास में रोड़ा डालना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि लोगों को समाज में उनका सही स्थान मिले। लोगों के भरपूर आशीर्वाद के साथ बिना शर्त प्रेम और स्नेह ने उन्हें आम आदमी के लिए खुद को फिर से समर्पित करने के लिए सशक्त बनाया है। उनके साथ उनकी बातचीत के दौरान उनके चेहरों पर जो स्थायी मुस्कान दिखती है, उनमें उनके लिए उनकी चाह और चिंता स्पष्ट रूप से दिखती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+