Opinion: तेलंगाना सीएम KCR की सोच का परिणाम दलित बंधु योजना, नीति आयोग ने भी सराहा
Dalit Bandhu Scheme: तेलंगाना सरकार की दलित बंधु योजना का लोगों को फायदा मिल रहा है। इस योजना का मकसद रोजगार, स्वाभिमान और विकास देना है।

तेलंगाना की केसीआर सरकार ने राज्य की जनता के हित में कई ऐसी योजनाएं लागू की है, जिसका फायदा सीधे आम लोगों को मिल रहा है। ऐसी ही इसमें तेलंगाना सरकार की 'दलित बंधु योजना' है, जिसका उद्देश्य दलित समुदाय को सशक्त बनाने और उन्हें गरीबी से बाहर निकालने का है।
दलितों के लिए बनाई गई इस योजना का विचार खुद मुख्यमंत्री केसीआर का था। यह एक ऐसी योजना है जो पूरे देश में सिर्फ तेलंगाना में ही लागू है। दलित बंधु योजना को केसीआर सरकार ने दलितों के सशक्तिकरण के लिए शुरू किया था, जिसका अब हजारों परिवारों को लाभ मिल रहा है।
प्रति परिवार 10 लाख रुपए
इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे पात्र परिवार अपनी पसंद का कारोबार कर सकता है। इस योजना को नीति आयोग समिति के सदस्यों से भी प्रशंसा मिली है। इस योजना के अंतर्गत दलित समुदाय को रोजगार, स्वाभिमान और विकास देना मकसद है।
4 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री केसीआर ने यदाद्री भुवनगिरि जिले के तुर्कपल्ली मंडल के वासलमारी में आयोजित एक कार्यक्रम में दलितबंधु योजना की घोषणा की। वासलमारी गांव के 76 दलित परिवारों को 7.60 करोड़ की राशि जारी कर औपचारिक रूप से इस योजना का शुभारंभ किया गया था। राज्य के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण के तहत 100 लोगों को इस योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
इस योजना के तहत अब तक कुल 38,012 योग्य लोगों को धनराशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का चयन किया और कुल 18,021 पात्र दलितों को 10-10 लाख रुपए वितरित किए। बाद में इस योजना को वासलामरी गांव के साथ-साथ चिंताकानी, चारुगोंडा, निजामसागर और तिरुमलगिरी मंडलों में पूरी तरह से लागू किया गया।
नीति आयोग ने भी सराहा
दलितों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लागू की गई दलित बंधु योजना की नीति आयोग समिति के सदस्यों ने भी सराहा है। विश्वनाथ बिश्नाई की अध्यक्षता में नीति आयोग की एक टीम ने 16 सितंबर 2022 को हुजूराबाद शहर का दौरा किया और दलित बंधु लाभार्थियों द्वारा स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया।
अब मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दूसरे चरण के तहत 1,30,000 परिवारों को इस योजना तक तत्काल पहुंचाने के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए है। तेलंगाना मंत्रिमंडल ने 16 अगस्त को दलित बंधु समारोह मनाने का भी फैसला किया है। हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत दलितबंधु योजना लागू की गई है।
बाकी 118 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 1100 लोगों को दलित बंधु प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस चरण में कुल 1,29,800 परिवारों के लिए दलित बंधु योजना लागू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications