Opinion Poll: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फिर से वापस आएगी भाजपा
Opinion Poll: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फिर से वापस आएगी भाजपा
Opinion Poll On Gujarat and Himachal Pradesh: गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक और ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल में भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी दिखाई दे रही है। रिपब्लिक टीवी-पी-एमएआरक्यू ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है, जहां पहले से ही बीजेपी सत्ता में है।

गुजरात चुनाव 2022 के लिए ओपिनियन पोल में क्या कहा गया?
रिपब्लिक टीवी-पी-एमएआरक्यू ओपिनियन पोल में गुजरात में बीजेपी के लिए दो-तिहाई जीत (182 में से 127-140) को 46.2 प्रतिशत वोट शेयर की भविष्यवाणी की गई है, जो 2017 के चुनाव परिणाम से काफी ऊपर है।
वहीं इस ओपिनियन पोल में गुजरात में कांग्रेस को 28.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 37-45 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) 20.6 प्रतिशत वोटों के साथ 9-21 सीटें जीत सकती है। जबकि कुछ अन्य पार्टियों के लिए चुनावों में तीन सीटों की भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

हिमाचल में आएगी बीजेपी, कांग्रेस का प्रदर्शन होगा बेहतर: ओपिनियन पोल
वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करे तो ओपिनियन पोल में 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 37-45 सीटें, 45.2 फीसदी वोटों के साथ मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को 22-28 सीटें और 40.1 फीसदी वोट मिलेंगे। हालांकि इसमें कहा गया है कि 2017 से कांग्रेस के प्रदर्शन में इस बार सुधार देखा जा सकता है। हिमाचल में आप को एक सीट 5.2 फीसदी वोटों के साथ मिल सकती है। जबकि अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

गुजरात और हिमाचल में में चुनाव कब है?
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगी। राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक चरण में पूरे होंगे। 12 नवंबर को राज्य में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications