Gujarat Assembly Election: वोटिंग से चार दिन पहले आए गुजरात के सर्वे में पहले के मुकाबले बहुत पीछे सरकी बीजेपी

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections 2017: खाम के पुराने खेल से फिर सत्ता की वापसी में लगी कांग्रेस । वनइंडिया

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी सियासी दल गुजरात की लड़ाई जीतने के लिए जोरआजमाइश में जुटे हुए हैं। गुजरात चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। 9 दिसंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक 4 दिन पहले आए एक ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल में जो तस्वीर सामने आई है वो खास तौर से बीजेपी के लिए होश उड़ाने वाला है। ताजा सर्वे में गुजरात की जनता का विश्वास कहीं न कहीं कांग्रेस पर फिर से बढ़ता दिखाई दिया है। कांग्रेस ताजा सर्वे में बीजेपी को कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। दोनों प्रमुख पार्टियों का वोट शेयर 43-43 फीसदी पहुंच गया है। एक नजर एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के ताजा सर्वे में सामने आई बड़ी बातों पर...

    ताजा सर्वे में किसे-कितनी सीटें

    ताजा सर्वे में किसे-कितनी सीटें

    गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से बीजेपी के खाते में 91 से 99 सीटों का अनुमान है। वहीं कांग्रेस भी कांटे की टक्कर देती नजर आ रही है। उसके खाते में 78 से 86 सीटें आने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 3 से 7 सीटों का अनुमान जताया गया है।

    पिछले ओपिनियन पोल से कितना अलग ताजा सर्वे

    पिछले ओपिनियन पोल से कितना अलग ताजा सर्वे

    गुजरात विधानसभा चुनाव के ताजा सर्वे में साफ तौर कांग्रेस मजबूती से उभरती नजर आ रही है। करीब एक महीने पहले यानी नवंबर में आए सर्वे की बात करें तो उस समय बीजेपी को 113 से 121 सीटें और कांग्रेस के खाते में 58 से 64 सीटें आने का अनुमान जताया गया था। वहीं अक्टूबर के ओपिनियन पोल में बीजेपी को 115 से 125 सीटें आने का अनुमान जताया गया था, उस समय कांग्रेस के खाते में 57 से 65 सीटें जाती नजर आई थी।

    ये आंकड़ा बीजेपी को परेशान कर सकता है

    ये आंकड़ा बीजेपी को परेशान कर सकता है

    गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कराए गए सर्वे के आंकड़े देखें तो लगातार बीजेपी की सीटें घटती नजर आ रही हैं। वहीं वोट शेयर की बात करें तो उसमें भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ताजा सर्वे बीजेपी और कांग्रेस दोनों का वोट शेयर बराबर दिखाई दे रहा है। दोनों के वोट शेयर 43-43 फीसदी पर हैं। वहीं नवंबर के सर्वे में बीजेपी का वोट शेयर 47 फीसदी और कांग्रेस 41 फीसदी रहा था। इससे पहले अक्टूबर में बीजेपी का वोट शेयर 48 फीसदी और कांग्रेस का वोट शेयर 39 फीसदी रहा था।

    क्या घट रहा है बीजेपी का जनाधार?

    क्या घट रहा है बीजेपी का जनाधार?

    गुजरात में 22 साल से सत्ता संभाल रही बीजेपी के लिए ताजा ओपिनियन पोल के आंकड़े परेशान कर सकते हैं। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हों, लेकिन एबीपी न्यूज-सीएसडीएस का ताजा ओपिनियन पोल बीजेपी को परेशान करने वाला है। खास तौर से वोट शेयर के मोर्चे पर बीजेपी को बड़ा खतरा नजर आ रहा है. अक्टूबर के ओपिनियन पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर का फासला 9 फीसदी का था। वहीं नवंबर की बात करें तो उस समय के ओपिनियन पोल में फासला घटकर 6 फीसदी हो गया था। हालांकि गुजरात में पहले चरण के चुनाव से ठीक 5 दिन पहले कराए गए ताजा ओपिनियन पोल में वोट शेयर का अंतर शून्य पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+