Gujarat Opinion Poll 2017: गुजरात में BJP को मिलेगी बड़ी जीत, जानें क्या रहेगा सीटों का आंकड़ा

गुजरात विधानसभा चुनाव में अब 20 दिन से भी कम दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

गुजरात ओपनियन पोल: हार्दिक फैक्टर की वजह से मुश्किल में BJP, कांग्रेस पहले से मजबूत

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब 20 दिन से भी कम दिन बचे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच गुजरात चुनावों पर आया एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस का ओपनियिन पोल 22 सालों से सत्ता में बैठी भाजपा को परेशानी में डाल सकता है। इस ओपनियन पोल के मुताबिक जहां एक तरफ कांग्रेस, भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले सौराष्ट्र इलाके में सेंध लगाती हुई दिख रही है। तो दूसरी तरफ पाटीदार समाज का विश्वास अभी भी भाजपा का विरोध कर रहे हार्दिक पटेल के साथ बना हुआ है।

ओपिनियन पोल की खास बातें-

  • बीजेपी गुजरात में एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी को 113 से 121 सीटें मिल सकती हैं।
  • कांग्रेस को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 58 से 64 सीट मिलने की उम्मीद है
  • अन्य को 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
  • दक्षिण गुजरात में कुल 35 सीटें हैं। यहां 51% वोटों के साथ बीजेपी आगे है जबकि कांग्रेस को यहां 33 फीसदी सीट मिलने की संभावना है।
  • गुजरात में अभी भी महिलाओं का झुकाव बीजेपी की तरफ है, 50% महिलाओं ने भाजपा को वोट देनी की बात कही वहीं 39 प्रतिशत महिलाएं कांग्रेस के साथ दिखीं
  • मध्य गुजरात में भाजपा मजबूत स्थिति में, 54 फीसदी वोटरों ने भाजपा में जताया भरोसा, सिर्फ 38 फीसदी कांग्रेस के साथ
  • उत्तर गुजरात में बदलाव के वोट में जनता, 49 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को किया पसंद जबकि 44 फीसदी जनता अभी भी भाजपा के साथ
  • गुजरात के पाटीदार समाज में हार्दिक पटेल अभी भी लोकप्रिय, 64 फीसदी लोगों ने किया पसंद
  • बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले सौराष्ट्र इलाके में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, दोनों पार्टियों को 42-42 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना
  • इस पोल में गुजरात की 200 पोलिंग बूथ के 3,757 लोगों से राय ली गई है।
  • इस ओपनियन पोल को एबीपी न्यूज, लोकनीति और सीएसडीएस ने मिलकर किया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+