ओपिनियन पोल: छत्तीसगढ़ में जाएगी भाजपा सरकार, कांग्रेस को बहुमत
नई दिल्ली। एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपीनियन पोल के मुताबिक इस साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 39 फीसदी, कांग्रेस को 40 प्रतिशत और अन्य को 21% वोट मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज और सी वोटर का ये सर्व एक जून से 10 अगस्त के बीच हुआ है। इसके लिए तीनों राज्यों में 27 हजार 968 लोगों से बात की गई है।

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से कांग्रेस को कांग्रेस को 54, बीजेपी को 33 और अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह 34 फीसदी, अजीत जोगी 17 फीसदी और भूपेश बघेल 9 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 46%, कांग्रेस को 36% और अन्य को 18 % वोट मिलेंगे। नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए 56% और राहुल गांधी को 21% जनता पसंद करती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में इस समय भाजपा की सरकार है और रमन सिंह वहां मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications