सामने आया एक और ओपिनियन पोल, जानिए मध्य प्रदेश-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसका पलड़ा है भारी
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। 2019 आम चुनावों से पहले अहमियत रखने वाले इन चुनावों में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। 2019 आम चुनावों से पहले अहमियत रखने वाले इन चुनावों में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच में से तीन राज्यों में सरकार चला रही भाजपा के लिए 2019 से पहले ये चुनाव जीतना काफी अहम है, लेकिन सी-वोटर ओपिनियिन पोल जनता का अलग ही मूड बयां कर रहे हैं। चुनावों से ठीक पहले किए गए सी-वोटर ओपिनियिन पोल के अनुसार राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार हैं। 2019 चुनावों से पहले ये बात भाजपा की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

राजस्थान में भाजपा पर भारी पड़ेगी कांग्रेस!
सी-वोटर ओपिनियिन पोल के अनुसार 200 सीटों की विधानसभा वाले राजस्थान में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ वापसी कर सकती है। पोल में कांग्रेस को 145 सीटें और भाजपा को केवल 45 सीटें मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं बात भाजपा के गढ़ मानें जाने वाले मध्य प्रदेश की करें तो यहां शिवराज सिंह की सरकार खतरे में दिखाई दे रही है। 15 सालों से मध्य प्रदेश में जीतती आ रही भाजपा पर इस बार कांग्रेस भारी पड़ सकती है। सी-वोटर ओपिनियिन पोल में कांग्रेस को साधारण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कड़ी टक्कर
पोल के अनुसार 231 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधनसभा में कांग्रेस को 116 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 107 सीटें आने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। 91 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 41 सीटें और भाजपा के हिस्से 43 सीटों की भविष्यवाणी की गई है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियन्स एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सी-वोटर) ने दावा किया सीएनएक्स राजस्थान में कांग्रेस को 115 सीटें मिल सकती हैं।

रिजल्ट को लेकर क्या कह रहे हैं दूसरे पोल?
सीएनएक्स के पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस के हिस्से 115 सीटें और भाजपा के 75 सीटें आ सकती हैं। वहीं सीएसडीएस सर्वे ने कांग्रेस को 110 सीटें और भाजपा को 84 सीटें मिलने की बात कही है। सीफोर सर्वे ने राजस्थान में कांग्रेस को 130 सीटें और भाजपा को 65 सीटें मिलने की संभावना जताई है। सी-वोटर के अनुसार सीएनएक्स के मध्य प्रदेश में किए गए सर्वे में भाजपा को बहुमत में दिखाया है। इस सर्वे में मध्य प्रदेश में भाजपा को 122 सीटें और कांग्रेस को 95 सीटें मिलने की बात कही है।

12 दिसंबर को होगी असली परीक्षा
सीएसडीए सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच फासला ज्यादा नहीं रहेगा। सर्वे ने भाजपा को 116 सीटें और कांग्रेस को 105 सीटें मिलने का दावा किया है। सीएनएक्स सर्वे ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को 50 सीटें और कांग्रेस को 30 सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया है, वहीं 10 सीटें अन्य के खाते में आएंगी। सीएसडीएस सर्वे ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के खाते में 56 सीटें और कांग्रेस के खाते में 25 सीटें आने की संभावना जताई है। तीनों राज्यों में कांग्रेस को पिछली बार से बेहतर सीटें मिलने की संभावना को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रोचक बताया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सी-वोटर का ओपिनियन पोल रोचक और प्रशंसनीय है।
-
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications