ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ: आगे क्या करेगा भारत? पीएम मोदी ने दिया स्पष्ट संकेत
Operation Sindoor: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद ऑपरेशन सिंदूर समाप्त हो गया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 12 मई की रात 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका स्पष्ट जवाब दिया - 'नहीं'। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ 'स्थगित' किया गया है, समाप्त नहीं।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, पाकिस्तान को अब इस कसौटी पर मापेगा कि वह क्या रवैया अपनाता है। मतलब अब भी अगर पाकिस्ताान आतंकवाद या सैन्य दुस्साहस से बाज नहीं आया, तो भारत पहले से भी ज्यादा कड़ा प्रहार करेगा।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर पर क्या-क्या बोले PM मोदी?
- ऑपरेशन सिंदूर एक रणनीतिक बदलाव है, सिर्फ सैन्य प्रतिक्रिया नहीं।
- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की छूट दी गई है।
- पाक में मौजूद आतंक के अड्डों को सटीकता से तबाह किया गया।
- 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया।
- ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटी पर हमला किया गया।
- "हम आतंक और उन्हें पालने वालों को अलग-अलग नहीं देखेंगे।"
- "न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
- "PoK और आतंक पर ही बात होगी, टेरर-टॉक साथ नहीं चल सकते।"
- "भारत अब अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से जवाब देगा।"
- "ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति का नया चेहरा है।"












Click it and Unblock the Notifications