ऑपरेशन सिंदूर में क्या-क्या हुआ? 25 मिनट में कैसे 9 आतंकी ठिकाने तबाह? सेना ने बताई टाइमलाइन, 5 बड़ी बातें

Operation Sindoor Full Details In Hindi: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (Pok) पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए एयर स्ट्राइक पर नई दिल्ली में बुधवार (07 मई) की सुबह प्रेस ब्रीफिंग कर पूरी जानकारी दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया को हर जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों, कैसे और किस तरह से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "रेजिस्टेंस फ्रंट नामक एक समूह ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह समूह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान से इसके संबंध स्पष्ट रूप से स्थापित हो चुके हैं। हमने यह हमला जवाबी कार्रवाई में की है।'' ऐसे में चलित जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में क्या-क्या हुआ? 25 मिनट में कैसे 9 आतंकी ठिकाने तबाह?

Operation Sindoor

Highlights of MEA/Army/IAF Briefing: भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर की दी पूरी जानकारी

🔴 1. ऑपरेशन सिंदूर में किन-किन 9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने निशाना बनाया और क्यों?

▶️ सियालकोट में सरजाल कैंप: मार्च 2025 में चार जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले आतंकवादियों ने इसी कैंप में ट्रेनिंग ली थी।

▶️ सियालकोट में महमूना जोया कैंप: पठानकोट वायुसेना बेस कैंप पर हमले की योजना इसी आतंकी कैंप से बनाई गई थी और उसे अंजाम दिया गया था।

▶️ मुरीदके में मरकज तैयबा कैंप: 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में भाग लेने वाले आतंकवादियों को यहीं ट्रेनिंग दी गई थी। अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।

Operation Sindoor Full Details In Hind

▶️ बहावलपुर में मरकज सुभानल्लाह- यह जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। यहां भर्ती, प्रशिक्षण और विचारधारा को बढ़ावा दिया जाता था।

▶️जाफरादाबाद, गुरपुर का कोटली कैंप: यह जैश-ए-मोहम्मद का सेंटर है। ये कैंप एलओसी से 30 किलोमीटर दूरी पर था। यहां के आतंकी आतंकवादी राजौरी और पुंछ में सक्रिय थे।

Operation Sindoor Full Details In Hind

▶️बरनाला कैंप भिंभर एलओसी से 9 किमी दूर है। यहां भी कई आतंकियों को टारगेट किया गया है।

▶️मुजफ्फराबाद सैयदना बिलाल कैंप: यहां आतंकवादियों को हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी।

  • मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर - जैश
  • मरकज तैयबा, मुरीदके - लश्कर
  • सरजल, तेहरा कलां - जेईएम
  • महमूना जोया, सियालकोट - एचएम
  • मरकज़ अहले हदीस, बरनाला - लश्कर
  • मरकज़ अब्बास, कोटली - जैश
  • मस्कर राहील शाहिद, कोटली - एचएम
  • शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद - लश्कर
  • सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद - जेईएम

🔴 2. क्या भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी कैंप को भी टारगेट किया?

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और अब तक पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति की कोई खबर नहीं है।" सेना ने साफ किया है कि लक्ष्य सिर्फ आतंकी ठिकाने और उनकी इमारतों को टारगेट करना था।

Operation Sindoor Full Details In Hind

🔴 3. कैसे 25 मिनट में तबाह हुए 9 आतंकी ठिकाने?

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ''भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से डेढ़ बजे के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इसे बर्बाद किया गया।"

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान में आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था। ये 9 आतंकी ढांचे पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में फैले हुए थे।

🔴 4. ऑपरेशन सिंदूर को कैसे अंजाम दिया गया?

भारत की थल, जल और वायु सेना ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। पीसी में ये जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले खुफिया जानकारी पर आधारित थे। ये स्थान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहे थे।

कहा जा रहा है कि ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने पाकिस्तान और पीओके के सभी आतंकी ठिकानों की पहचान की थी और उनके लोकेशन की डिटेल दी थी। इसके बाद 6 और 7 मई 2025 की रात हैमर और स्कैल्प मिसाइलों से लैस राफेल फाइटर जेट्स ने एयरबेस से उड़ान भरी और टारगेट पर 24 मिसाइलें डालीं।

🔴ऑपरेशन सिंदूर में कितने लोग मारे गए हैं?

ऑपरेशन सिंदूर में अब तक कितने लोगों की मौत हुई है...? सेना की पीसी में इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सेना ने सिर्फ इतना कहा है कि 9 आतंकी कैंप को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। हालांकि मीडिया में रिपोर्ट दावा किया जा रहा है कि 80 से 90 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तानी मीडिया ने रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के हवाई हमले में 8 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+