Operation Sindoor में मारे गए पांच खतरनाक Terrorists आई नामों की सूची आई सामने, जानें आतंकियों की पूरी कुंडली
Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा 7 मई 2025 की तड़के करीब 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता सामने आई है। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की सूची सामने आ चुकी है, जिनमें कई कुख्यात और वांछित आतंकी शामिल हैं। इस हमले में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।। मारे गए पांचों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का भाई अब्दुल रऊफ अजहर, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबू जुंदाल, और जैश का फंडरेजर हाफिज मोहम्मद शामिल हैं। इसके अलावा मुदस्सर खादियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद उर्फ अबू अकाशा और मोहम्मद हसन खान जैसे नाम भी इस लिस्ट में हैं।

आपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों का विवरण
1. मुदस्सर खडीयान खास उर्फ़ अबू जुंदाल (लश्कर-ए-तैयबा)
मरकज़ तैयबा, मुरिदके का प्रमुख।
पाक सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पाक आर्मी चीफ और पंजाब CM (मरियम नवाज़) की ओर से पुष्पचक्र चढ़ाया गया।
जनाज़ा सरकारी स्कूल में, हाफिज़ अब्दुल रऊफ़ (JuD) ने पढ़ाया।
2. हाफिज़ मुहम्मद जमी़ल (जैश-ए-मोहम्मद)
मसूद अज़हर का बड़ा साला।
बहावलपुर स्थित मरकज़ सुभान अल्लाह का प्रमुख।
युवाओं की कट्टरपंथी ब्रेनवॉशिंग और संगठन के लिए फंड जुटाने में शामिल।
3. मोहम्मद यूसुफ़ अज़हर उर्फ़ उस्ताद जी (जैश-ए-मोहम्मद)
हथियार प्रशिक्षण शिविरों का प्रमुख।
IC-814 अपहरण, कश्मीर में कई हमलों में वांछित।
4. खालिद उर्फ़ अबू अकाशा (लश्कर-ए-तैयबा)
अफगान हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा।
फैसलाबाद में अंतिम संस्कार, जिसमें पाक सेना अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर मौजूद थे।
5. मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद)
मुफ़्ती असग़र खान (POK में ऑपरेशनल कमांडर) का बेटा।
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
भारतीय सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजथान और गुजरात से लगती सीमा पर नापाक हरकते कर रहा है। ड्रोन व मिसाइल के हमलों से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। सारे निशाने भारत के सुरक्षाचक्र एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने नाकाम कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Inside Story: पीएम मोदी के इशारे से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने तक की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications