ऑपरेशन लोटस पार्ट 2: कर्नाटक में सरकार को अस्थिर करने का खेल फिर हुआ शुरू
बेंगलुरू। बीजेपी ने एक बार फिर कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस-जेडी (एस) की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लोटस' के अंतर्गत एक बार फिर से सत्ताधारी सरकार के कुछ विधायकों पवई के रिनाइसेंस होटल में ले जाया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने विधायकों को बीजेपी की खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए होटल में नजरबंद किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है करीब दो निर्दलीय समेत 9 विधायक शामिल हैं।

कर्नाटक में इस वक्त 117 विधायकों की गठबंधन की सरकार चल रही है, जिसमें जेडी (एस) और कांग्रेस के साथ निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है। पिछले साल 224 सीटों पर हुए दक्षिण भारत के इस राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सिंगल लार्जस्ट पार्टी बनकर उभरी थी।
कर्नाटक की एक पार्टी फंक्शनरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा का बजट सेशन बुधवार को शुरू होने जा रहा है और बीजेपी गठबंधन विधायकों को जाने से रोक रही है। बीजेपी को लग रहा है कि कुछ विधायकों की इस्तीफा देने के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। बीजेपी ने पिछले महीने भी कर्नाटक के सत्ताधारी विधायकों को अपनी ओर करने और सरकार गिराने की कोशिश की थी।
सूत्रों की मानें तो बीजेपी एक बार फिर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए प्रकाश लाद विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। लाद को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस के करीबी माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications