Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी, दिल्ली पहुंचा 360 लोगों का पहला जत्था

Operation Kaveri first flight: साऊदी अरब के शहर जेद्दाह से 360 लोगों का पहला दल भारत पहुंच चुका है। ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत सरकार संकटग्रस्त सूडान से भारतीय लोगों की वतन वापसी कर रही है।

Operation Kaveri first flight

भारत सरकार के 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को निकालकर पहली उड़ान बुधवार को दिल्ली पहुंची। इस दौरान जैसे ही भारतीय नागरिक दिल्ली उतरे उन्होंने 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे लगाए गए।

इससे पहले 360 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को साऊदी अरब के शहर जेद्दाह के एयरपोर्ट से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने विदा किया।

भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों को युद्धस्तर देश से निकालकर सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचाया जा रहा है, जहां से उनकी वतन वापसी सेना के विमान से की जा रही है।

360 लोगों की वतन वापसी

सूडान से पहला भारतीय नागरिकों का विमान दिल्ली पहुंच गया है। यह विमान 360 लोगों के साथ दिल्ली आया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत पहुंचे पहले दल की तस्वीरें साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-"भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहक पहली उड़ान के साथ 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया।

भारत सरकार 'मिशन कावेरी' के तहत पहले फंसे हुए भारतीय नागरिकों को समुद्र के रास्ते जेद्दाह ला रही है, उसके बाद वायु सेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान से सकुशल वापसी करवाई जा रही है। इस बीच 360 भारतीयों के साथ पहली उड़ान जेद्दाह एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच गया है।

जेद्दाह से वायुसेना के विमान में आए

दरअसल, सूडानी में छिड़े गृहयुद्ध की स्थिति गंभीर होने के बाद भारत ने इसी हफ्ते की शुरुआत में सूडान से फंसे अपने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। अब तक तीन जत्थे सूडान से जेद्दाह पहुंच चुके हैं, जिनमें से 360 लोगों की वायुसेना के विमान से वतन वापसी हो चुकी है।

भारत सरकार का जताया आभार

Recommended Video

      Sudan में जोरदार blast, 18 Indians समेत 23 मजदूरों की मौत | वनइंडिया हिंदी

      वहीं दिल्ली आए भारतीय नागरिको भरत ने कहा कि "मैं भारत सरकार का शुक्रगुज़ार हूं। सऊदी अरब ने भी अच्छा काम किया। मैं अच्छी व्यवस्था के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डॉ. एस जयशंकर को सलाम करता हूं। ऐसे ही एक और पारस ने कहा कि, "मैं भारतीय सेना, पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर को वापसी के लिए धन्यवाद देता हूं।"

      विदेश राज्य मंत्री की पूरी नजर

      विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन इस पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया था कि जेद्दाह एयरपोर्ट से 360 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली के लिए जाने वाला विमान उड़ान भर चुका है। उनको विदा करते हुए खुशी हुई, वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे और अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे।

      इसके अलावा गुरुवार सुबह दूसरा दल मुंबई पहुंचेगा। भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसके अलावा आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान में पानी के रास्ते जेद्दाह लेकर आ रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+