Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों का तीसरा जत्था भी सुरक्षित निकला, जल्द पहुंचेंगे भारत
Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी चला रही है. इस ऑपरेशन के तहत 135 भारतीयों के पहले जत्थे को वापस लाया जा रहा है।

Operation Kaveri: सूडान में गृहयुद्ध की वजह से बड़ी संख्या में यहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। मिशन कावेरी के तहत 135 भारतीयों का तीसरे जत्थे को भारत वापस आ रहा है।
सूडान में फंसे 135 भारतीय नागरिक भारतीय वायुसेना के विमान C-130 से जेद्दा पहुंच चुके हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा जो भारतीय जेद्दा पहुंचे हैं उनकी भारत की यात्रा जल्द ही शुरू होगी।
इससे पहले ऑपरेशन कावेरी के तहत 121 भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को वायुसेना का विमान सूडान से लेकर जेद्दा पहुंचा था। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने बताया था कि जल्द ही इन लोगों को वापस इनके घर लाया जाएगा।
वहीं सूडान में फंसे 121 नागरिकों के पहले जत्थे को भी भारतीय वायुसेना का विमान पोर्ट सूडान से लेकर जेद्दा पहुंच चुका है। इन लोगों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications