घाटी से आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने बनाई ये रणनीति
नई दिल्ली। घाटी में अब आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना ने कोशिशें तेज कर दी हैं। यह फैसला लिया गया है कि घाटी के कॉम्बैट ऑपरेशन को दोगुना किया जाना है। भारतीय सेना ने आतंकियों का सफाया करने के लिए पहले के मुकाबले और अधिक कड़े फैसले लेने का फैसला किया है, ताकि घाटी को सुरक्षित बनाया जा सके।

सिर्फ इसी साल में 148 आतंकियों को मार गिराया गया है। पिछले 6 महीनों में भारतीय सेना ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कई मुठभेड़ की हैं। हाल ही में घाटी के दौरे के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि घाटी में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशंस को दोगुना करने की जरूरत है।
इसी उद्देश्य से उन्होंने सेना के कई अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसी के चलते अब सेना काफी फुर्तीले तरीके से ऑपरेशन कर रही है। सेना आतंकियों को खत्म करने के इस मिशन में पहले आतंकियों के लीडर्स को खत्म करना चाहती है। सेना के एक अधिकारी ने वनइंडिया से कहा है कि पहले सेना आतंकियों के लीडर्स को खत्म करना चाहती है। अधिकारी के अनुसार घाटी में इस समय करीब 5 आतंकी कमांडर हैं, जबकि आतंकियों की संख्या 60 से भी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications