Operation Chakra-II: साइबर क्राइम पर CBI का वार, 76 ठिकानों पर छापेमारी, हाथ लगे अहम दस्तावेत
साइबर अपराध पर ऑपरेशन चक्र-2 के तहत कार्रवाई कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश भर में 76 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसके तहत अब तक सीबीआई ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, सिम कार्ड और पेन ड्राइव्स जब्त की हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई)ऑपरेशन चक्र-II के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित साइबर अपराध नेटवर्क को खत्म करने के प्लान पर काम कर रही है। एजेंसी ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े साइबर अपराध के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। इस ऑपरेशन में एजेंसी निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का भी सहयोग ले रही है।

देशभर में साइबर क्राइम के अलग-अलग मामलों देश के अलग- अलग ठिकानों पर की गई सीबाआई के छापेमारी में कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के अलावा कुछ राज्यों में कुल 76 स्थानों छापा मारा है। ये कार्रवाई साइबर क्रइम के पांच मामलों में की गई है। जिसमें जांच एजेंसी को 32 मोबाइल फोन, 48 लैपटॉप/हार्ड डिस्क, दो सर्वर की तस्वीरें, 33 सिम कार्ड और पेन ड्राइव जब्त करने के साथ कई बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा सीबीआई को 15 संदिग्ध ईमेल अकाउंट भी मिले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने देश के 76 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-2 के तहत जांच एजेंसी द्वारा दर्ज साइबर क्राइम के पांच मामलों तहत की गई। जिसमें 100 करोड़ रुपए का क्रिप्टो स्कैम किया गया था। सीबीआई ने वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) के इनपुट्स पर केस रजिस्टर किया था। इसके अलावा दो केस अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर दर्ज हुए थे। आरोप है कि जालसाजों ने कॉल सेंटर्स खोले और खुद को इन कंपनियों का टेक्निकल सपोर्ट बताया और लोगों को ठगा। मामले में अब सीबीआई ने 9 कॉल सेंटर्स की जांच की है।
सीबीआई इस केस में अमेरिका की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI), इंटरपोल आदि की मदद भी ले रही है। इसमें ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA), सिंगापुर पुलिस फोर्स, जर्मनी की BKA भी सीबीआई की मदद कर रही ह।
इससे पहले ऑपरेशन चक्र-1 की कार्रवाई में इंटरपोल, FBI समेत दूसरी एजेंसियां शामिल थीं। एजेंसी ने फहले चरण में 115 ठिकानों पर छापा मारा था।












Click it and Unblock the Notifications