ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर दल खालसा ने किया बंद का ऐलान, सुरक्षा कड़ी
अमृतसर। आज ऑपरेशन ब्लू स्टार के 32 साल पूरे हो रहे है, जिसकी वजह से आज अमृतसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है क्योंकि कट्टर सिख संगठन दल खालसा ने सोमवार को अमृतसर में बंद का ऐलान किया है। शहर में कोई हिंसा ना भड़के इसलिए यहां सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है।
पूलिस ने एहतियातन 130 लोगों को हिरासत में भी लिया है जिसमें कई नेता भी शामिल हैं। खबर है कि लुधियाना में भी कट्टरपंथी सिख नेता दलजीत सिंह बिट्टू, मानविंदर सिंह गियासपुरा और जसवंस सिंह चीमा हिरासत में लिए गए हैं। केवल अमृतसर में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।
'खालिस्तान' की मांग
राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि कुछ कट्टर संस्थान लगातार आज भी 'खालिस्तान' की मांग कर रहे हैं इसलिए आज एक फिर से वो आंदोलन छेड़ने की तैयारी में हैं इसी कारण उन्होंने बंद का ऐलान किया है।
Punjab: 32nd anniversary of Operation Blue Star being observed at the Golden Temple (Amritsar) pic.twitter.com/g3tyL0n9zp
— ANI (@ANI_news) 6 June 2016













Click it and Unblock the Notifications