ड्रेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने वालों पर बरसीं हिना खान, कहा- हिम्मत है तो बस 10 मिनट के लिए...

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। ये ड्रेस उन्होंने ग्रैमी अवार्ड्स 2020 में पहनी थी। अब अभिनेत्री हिना खान, प्रियंका की ड्रेस को लेकर उनके समर्थन में उतरी हैं। हिना ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता। अगर कोई अपने कपड़ों में सहज महसूस कर रहा है तो आप उसपर टिप्पणी करने वाले कौन होते हैं?'

'क्या इतनी सहजता से ऐसा गाउन पहन सकते हैं'

'क्या इतनी सहजता से ऐसा गाउन पहन सकते हैं'

जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में हिना ने ट्रोलर्स को चैलेंज दिया कि वो 10 मिनट तक क्या इतनी सहजता से ऐसा गाउन पहन सकते हैं। हिना ने कहा कि इतनी सहजता से गाउन पहनना उतना भी आसान नहीं है। इस तरह के कपड़े पहनने के लिए आपमें साहस होना चाहिए। लोग हर तरह की बातें कह सकते हैं लेकिन प्रियंका ध्यान ही नहीं देतीं।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी किया था बचाव

प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी किया था बचाव

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी उन्हें ट्रोल किए जाने पर उनका बचाव किया था। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, 'वह (प्रियंका) अपनी शर्तों पर जीवन तब तक जीती है जब तक वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही है या उसे चोट नहीं पहुंच रही है, यह उसका शरीर है, वह वो कर सकती है, जो वो करना चाहती है।'

फिल्म हैक्ड में दिखेंगी हिना

फिल्म हैक्ड में दिखेंगी हिना

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान विक्रम भट्ट की थ्रिलर फिल्म 'हैक्ड' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। वहीं प्रियंका आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा फिलहाल नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+