मुंबई लोकल ट्रेन में सिर्फ महिलाएं ही करेंगी यात्रा, बच्चों को सफर की इजाजत नहीं: पश्चिम रेलवे

मुंबई लोकल ट्रेन में सिर्फ महिलाएं ही करेंगी यात्रा, बच्चों को सफर की इजाजत नहीं: पश्चिम रेलवे

मुंबई: Western Railway on Mumbai Local train: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने दिशा-निर्देश दिए हैं। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में आवंटित समय के दौरान लोकल ट्रेनों में यात्रा सिर्फ महिलाएं ही करेंगी। बच्चों की यात्रा पर लोकल ट्रेन में रेलवे में बैन लगा दिया है। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई लोकल ट्रेनों में बच्चों को यात्रा करने की अनुमित नहीं है। बच्चों की लोकल ट्रेनों में एंट्री ना हो इसके लिए हर प्रदेश द्वार पर आरपीएफ तैनात किए जाएंगे।

Recommended Video

    Railway: Mumbai की Local Train में सिर्फ Women करेंगी Travel, Children Not Allowed | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai local trains

    पश्चिम रेलवे ने कहा है कि ये नियम मध्य रेवले और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर लागू रहेगा। रेलवे के गाइडलाइन आने के बाद डीआरएम मुंबई और मुंबई सेंट्रल ने इन नियमों को लागू करने की अनुमति दी है।

    डीआरएम मुंबई और मुंबई सेंट्रल द्वारा दिए आदेश की एक कॉपी में लिखा है, 'रेलवे बोर्ड ने केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में निर्धारित घंटों के दौरान सिर्फ महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी है। हालांकि इस दौरान देखा गया है कि महिला यात्री अपने साथ बच्चों को भी ले आती हैं। जबकि ऐसा करना मनाही है। महिलाएं लोकल ट्रेन में सिर्फ अकेले यात्रा पर जाएंगी। उपरोक्त के मद्देनजर, यह एक बार फिर दोहराया जा रहा है कि केवल महिलाओं को निर्धारित समय के दौरान अनुमति दी जाती है और बच्चों को नहीं। इसलिए यह अनुरोध किया जाता है कि प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की प्रतिनियुक्ति की जाए और प्रवेश द्वार पर ही बच्चों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।'

    बता दें कि 'स्टार्ट अगेन' मिशन के तहत, अक्टूबर के आखिर में महाराष्ट्र सरकार ने सभी महिलाओं को लोकल ट्रेनों द्वारा यात्रा करने की अनुमति दी थी। इससे पहले, केवल आवश्यक सेवाओं और सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को ही यात्रा करने की अनुमति थी। महिला यात्री लोकल ट्रेनों में निर्धारित समय से सुबह 11 बजे से 3 बजे और शाम 7 बजे से आधी रात तक यात्रा कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+