गणतंत्र दिवस 2024 परेड में दिखेगा 'वुमन पावर', बैंड से लेकर झांकियों तक 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन

इस बार गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में वुमन पावर दिखाई देगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने बैंड से लेकर झांकियों में महिलाओं को शामिल करने के लिए पत्र लिखा है।

Republic Day parade news

पिछले कुछ वर्षों में लगातार गणतंत्र दिवस परेडों में 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन करने के बाद, रक्षा मंत्रालय अब एक बड़ी छलांग लगाना चाहता है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अगले साल 26 जनवरी को होने वाली परेड के दौरान मार्चिंग और बैंड की टुकड़ियों के साथ-साथ झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिलाओं को शामिल होना चाहिए।

केंद्र की मोदी सरकार हर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। इस कड़ी में केंद्र ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड 2024 में केवल महिलाएं शामिल होंगी।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अगले साल 26 जनवरी को होने वाली परेड के दौरान मार्चिंग और बैंड की टुकड़ियों के साथ-साथ झांकी और अन्य प्रदर्शनों में सिर्फ महिलाएं शामिल हो सकती है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बलों और परेड में शामिल होने वाले अन्य सरकारी विभागों को पत्र लिखा है।

हालांकि इस लेटर के बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि अभी भी परेड में मार्च करने वाली कुछ टुकड़ियों में सिर्फ पुरुष होते हैं। अपने पत्र में रक्षा मंत्रालय के लिखा है कि गणतंत्र दिवस की मार्च पास्ट, बैंड और झांकियों में केवल महिलाओं को ही शामिल किया जाए।

इसी के साथ तैयारियां शुरू करने और इस दिशा में प्रगति के बारे में अपडेट करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सशस्त्र बलों ने जेंडर इक्वेलिटी को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कमान सौंपने, भविष्य की नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार करने और आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल करने जैसे कई कदम उठाए गए हैं।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस साल 7 फरवरी को हुई बैठक में यह फैसला किया गया था। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की अध्यक्षता में 'डी-ब्रीफिंग' बैठक की गई थी, जिसमें गृह, आवास और शहरी मामलों और संस्कृति मंत्रालयों के सचिवों के साथ-साथ रक्षा कर्मचारियों के प्रमुख और तीन सेवा प्रमुखों को पत्र जारी किया गया था। इस पत्र में अगले साल होने वाली परेड में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है कि गणतंत्र दिवस परेड 2024 में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+