ATM: सावधान! ATM से बार-बार न निकालें पैसा
नई दिल्ली। आज से सावधान हो जाएं। अगर आप एटीएम का बार-बार इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, आज से एक महीने मेें केवल पांच बार से ज्यादा बार एटीएम का इस्तेमाल न करें। क्योंकि एक दिसंबर से आरबीआई के कड़े निर्देशों के तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक महीने में पांच से ज्यादा बार एटीएम से रकम निकालने पर शुल्क काटेंगे।

आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक एटीएम से महीने में पाच बार से ज्यादा बार पैसे निकालने पर हर ट्रैंजेक्शन पर बीस रुपए काटे जाएंगे। रिजर्व बैंक की ओर से इस तरह के कड़े निर्देश नवम्बर में ही जारी हो गए थे।
क्या होगा नुकसान
आपको बता देंं कि एक महीने के भीतर पांच बार से ज्यादा बार एटीएम इस्तेमाल करने पर हर ट्रैंजेक्शन पर बीस रुपए का चार्ज लगेगा। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान महीने में बड़ी संख्या में मोटी रकम का ट्रैंजेक्शन करने वाले लोग भुगतेंगे। वहीं इससे वह भी प्रभावित होंगे जो रोजाना कम-कम पैसे निकालकर अपना खर्चा चलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications