'लद्दाख से नौसेना में सिर्फ 7 लोग शामिल, 700 तक ले जाने की कोशिश', बोले नेवी प्रमुख आर हरि कुमार
Indian Navy: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार को भारतीय नौसेना के आउटरीच प्रोग्राम में इंडियन नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में लद्दाख से केवल 7 लोग हैं। लेकिन हम चाहते हैं नौसेना में लद्दाख से कम से कम 7 सौ लोग हों।
भारतीय नौसेना ने इस क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को नेवी में शामिल करने के लिए लद्दाख में एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। वर्तमान में लद्दाख से नौसेना में बहुत ही कम लोग हैं। इसको बढ़ाकर 7 सौ तक ले जाना है। एडमिरल आर हरि कुमार ने बताया कि हम इसको 7 सौ तक बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार, नौसेना चाहती है कि आने वाले समय में उसके पास देश के हर ब्लॉक से और उसके बाद देश के हर गांव से एक सैनिक हो। एडमिरल ने बताया कि लद्दाख में शायद ही कोई हो जो इंडिनय नेवी से जुड़ा हो। पूरे लद्दाख में केवल सात लोग जुड़े हैं।
भारतीय नौसेना एक टीम लेकर आई जो लगभग 30 दिनों से लेह-लद्दाख में तैनात है। वे विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं, स्कूलों और कॉलेजों का दौरा कर रहे हैं। नौसेना प्रमुख जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र से पर्याप्त संख्या में लोग और प्रतिनिधित्व हों। इसलिए सात से चमत्कार कम से कम अगले कुछ वर्षों में 700 हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेें- RBI ने पी. वासुदेवन को नियुक्त किया गया नया Executive Director












Click it and Unblock the Notifications