कांग्रेस मुक्त भारत- सिर्फ 6 राज्यों में सरकार, वोट फीसदी महज 7 प्रतिशत
नई दिल्ली। पांच विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश की राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर जाने जाने वाली कांग्रेस से पांच राज्य और दूर हो गये हैं। कांग्रेस के हाथ से असम और केरल निकल गये हैं जिसके बाद कांग्रेस एक के बाद एक राज्यों में कम होती जा रही है। 5 राज्यों से कांग्रेस का सफाया, असम में खिला कमल, जानें केंद्र की राजनीति पर असर

असम में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए से 70 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है तो केरल में कांग्रेस से सरकार छिन गयी है लेफ्ट सरकार जहां सत्ता में आने जा रही है। इन चुनावी नतीजों के बाद भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के अभियान को काफी बल मिला है। जानिए असम में क्यों खिला कमल और कांग्रेस का पत्ता साफ?
कांग्रेस शासित राज्य
हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और उत्तराखंड।
कांग्रेस के पास अब सिर्फ छह राज्य बचे हैं, उसमें से भी उत्तराखंड में जिस तरह से नौ बागी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं वह कांग्रेस की मुश्किल को और बढ़ा सकती है। कांग्रेस से यहा भी कुर्सी छिन सकती है। ऐसे में देश के बड़े राज्यों पर नजर डालें तो कांग्रेस के पास अब सिर्फ कर्नाटक ही ऐसा राज्य बचा है जो बड़े राज्य में आता है।
भाजपा शासित राज्य
असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान
कांग्रेस का वोट फीसदी
हिमाचल प्रदेश- 0.57 फीसदी
उत्तराखंड- 0.84
मेघालय- 0.24
मिजोरम- 0.09
मणिपुर- 0.22
कर्नाटक-5.05
आंकड़ों के लिहाज से कांग्रेस के शासन अब देश का सिर्फ 7 फीसदी वोट ही है जबकि भाजपा के पास 36 फीसदी वोट है।












Click it and Unblock the Notifications