दुनियाभर में ढेर हुए शेर, सिर्फ 3200 बची संख्या

दुर्भाग्य से आज संख्या घटकर सिर्फ 3,200 रह गई है। बाघवाले 13 देशों-भारत, बांग्लादेश, भूटान, चीन, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम- द्वारा बाघ संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में मदद करने का प्रस्ताव भी रखा है।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने बाघ दिवस के मौके पर जारी अपनी रिपोर्ट में चेताया है कि शिकार और पर्यावास की समस्या के कारण एशियाई बाघ वनों से विलुप्त हो सकते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने वन्यजीव तस्करी निगरानी नेटवर्क के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि जनवरी 2000 से लेकर अप्रैल 2014 के बीच पूरे एशिया में अधिकारियों ने कम से कम 1,590 बाघों के अंग जब्त किए, जिन्हें मैन्युअल दवाइयों के लिए मारा गया।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने रिपोर्ट में स्वीकारा कि भारत, नेपाल और रूस के जंगलों में मौजूद बाघों के आंकड़े तो उसके पास हैं लेकिन म्यांमार, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया और थाईलैंड के आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि देशभर में विज्ञान व सामाजिक संगठन इस मुहिम को मजबूती प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications