शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इस मामले में खा गईं 'धोखा', इंस्टा पर पोस्ट कर निकाली भड़ास
नई दिल्ली, 9 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फिल्मी दुनिया में एंट्री तो नहीं की, लेकिन अपनी खूबसूरती को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स भी हैं, लेकिन अब एक मामले में वो धोखा खा गईं, जहां कुछ ठगों ने उन्हें चूना लगा दिया। जिसका किस्सा मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ऑनलाइन मंगवाया था कवर
हुआ कुछ यूं कि मीरा को एक स्लिंग फोन कवर चाहिए था, क्योंकि जब वो वर्कआउट करने जाती हैं, तो फोन का इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है। इसके लिए वो ऑनलाइन शॉपिंग की एक वेबसाइट पर गईं और तुरंत फोन कवर ऑर्डर कर दिया, लेकिन जब वो आया तो उनका दिमाग चकरा गया। जो खूबियां उसके डिस्क्रिप्शन में लिखी थीं, वो उससे बिल्कुल अलग था। इसके बाद मीरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

भेज दिया लोकल आइटम
मीरा ने लिखा कि मैंने एक स्लिंग फोन कवर ऑर्डर किया था, लेकिन मुझे उसका उल्टा एक कमजोर प्लास्टिक कवर मिला। उनके वर्कआउट ड्रेस में कोई जेब नहीं रहती ऐसे में वो सोच रहीं थी कि स्लिंग कवर आने से उनको आसानी हो जाएगी, लेकिन उनको ठग लिया गया। डिलीवर हुआ कवर किसी काम का नहीं। इसके बाद उन्होंने कवर पर लगे स्टीकर पर तंज कसते हुए लिखा कि क्या ये हाईक्वालिटी के स्टीकर मेरे फोन को गिरने से बचाएंगे?

इस फिल्म में शाहिद आएंगे नजर
आपको बता दें कि 2015 में शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंधे थे। बीते 7 जुलाई को ही उन्होंने अपनी छठी सालगिरह मनाई। वहीं करियर की बात करें तो जल्द ही शाहिद 'जर्सी' में दिखाई देंगे। ये फिल्म तेलुगु फिल्म का रीमेक है। इसके अलावा वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जल्द नजर आएंगे, क्योंकि उनके एक सीरीज की शूटिंग चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications