UN में एक वोट से नहीं टूटने वाली भारत-इजरायल की दोस्ती: बेंजामिन नेतन्याहू

Recommended Video

      Benjamin Netanyahu ने कहा अटूट है India और Israel की दोस्ती । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अपने पहले भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। छह दिवसीय दौरे पर आए नेतन्याहू ने भारत, को इजरायल को खास दोस्त बताया। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के नागरिकों और नेताओं के बीच काफी अच्छे संबंध हैं और ये संबंध संयुक्त राष्ट्र में किए गए वोट से नहीं टूटने वाले हैं। बता दें कि अभी हाल में ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के खिलाफ वोट दिया था।

      'नहीं टूटने वाली हमारी दोस्ती'

      'नहीं टूटने वाली हमारी दोस्ती'

      इंडिया टुडे को दिए गए एक खास इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत ने जब संयुक्त राष्ट्र में येरुशलम को इजरायल बनाए जाने के अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया था तो वे थोड़े निराश जरूर हुए थे। नेतन्याहू ने कहा कि हम थोड़े निराश जरूर हुए थे लेकिन एक वोट से कुछ नहीं होता। भारत और इजरायल की दोस्ती बरकरार रहेगी।

      'नरेंद्र मोदी की करता हूं इज्जत'

      'नरेंद्र मोदी की करता हूं इज्जत'

      बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटव्यू में आगे कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान नेता के तौर पर देखता हूं और उनकी इज्जत करता हूं। मैं नरेंद्र मोदी के अंदर भारत और यहां के लोगों को भविष्य सुधारने की उत्सुकता देखता हूं। हम दोनों की दोस्ती और साझेदारी इस मामले में कमाल कर सकती है।

      हाफिज सईद के लिए इस्तेमाल किए कड़े शब्द

      हाफिज सईद के लिए इस्तेमाल किए कड़े शब्द

      बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके साथ ही पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हाफिज सईद के बारे में कड़े शब्द इस्तेमाल करते हुए कहा कि उम्मीद है कि हम हत्यारों को जल्द पकड़ने में कामयाब होंगे। इसके साथ ही नेतन्याहू ने इस दौरे के अंत तक भारत के साथ रक्षा सौदों में आ रहे गतिरोधों को खत्म होने की उम्मीद जताई। नेतान्याहू ने कहा कि वे भारत के साथ कृषि, तकनीक, रक्षा समेत कई अहम मोर्चों पर काम करने को इच्छुक हैं।

      चिकन मसालेदार है बेहद पंसद

      चिकन मसालेदार है बेहद पंसद

      बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे बताया कि उन्हें भारतीय व्यंजन काफी पंसद है। इसमें से भी उन्हें चिकन टिक्का मसाला सबसे अच्छा लगता है। बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे बताया कि वे अभी हाल ही में अपनी पत्नी को लेकर एक भारतीय रेस्टोरेंट में भी गए थे क्योंकि उन्होंने अपनी पत्ती को स्वादिष्ट भारतीय खाना खिलाने का वादा किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+