बीजेपी पर 'आप' का इफेक्ट, चुनाव के लिए दिया वन वोट, वन नोट का नारा

इस बैठक में भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का जोरदार स्वाहगत किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के बाद भाजपा मुख्यमंत्री पहली बार एक साथ जुटे। बैठक में भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे । भाजपा के मुख्यमंत्रियों के अलावा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक में तय किया गया कि आने वाले दिनों में पार्टी पूरे देश में मोदी फॉर पीएम कैंपेन करेगी और देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा घरों में जाएगी। लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी लोगों से अनुरोध करेगी कि वो मोदी के पक्ष में वोट भी दे और और नोट भी दे। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लोगों से कम से कम 10 रुपये का सहयोग और ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये के सहयोग की बात करेगी। पार्टी ने कल अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस मनाने का फैसला कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications