कानपुर में एक तिहाई कोरोना संक्रमण के मामले अकेले तीन मदरसे के, बना नया हॉटस्पॉट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर कोरोना वायरस के नए हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आया है। यहां कुल कोरोना वायरस के 170 मामले हैं, इसमे से एक तिहाई मामले अकेले तीन मदरसे से जुड़े हैं। यहां 53 छात्रों में कोरोना वायरस मिला है। अहम बात ये है कि इन बच्चों की उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच की है। जिला स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मदरसा के ज्यादातर छात्र तबलीगी जमात के सदस्यों की वजह से संक्रमित हुए हैं, जोकि दिल्ली के मरकज से वापस लौटे थे।

corona

कानपुर के डीएम ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि जिले में कई हॉटस्पॉट हैं, बड़ी संख्या में मामले पिछले 12 दिनों में तीन मस्जिद से सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में बहुत कम उम्र के बच्चे भी हैं। अच्छी बात ये है कि अधिकतर असिम्पोमैटिक हैं और ठीक हो रहे हैं। कुली बाजार में स्थित मदरसे में सर्वाधिक संक्रमित लोग हैं। यहां 38 मामले सामने आए हैं। । इससे पहले इसके करीब हाटे वाली मस्जिद भी हॉटस्पॉट थी क्योंकि इसका जमात से कनेक्शन था। यहां जमात के लोग ठहरे थे।

Recommended Video

    PM Modi ने Lockdown Extension के दिए संकेत | PM Modi With CMs | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    प्रदेश के सर्विलांस अधिकारी विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि कुली बाजार लखनऊ के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। यहां पर 80 मामले सामने आए थे। इसमे से 50 मामले अकेले बाजार के हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 13 लोग मदरसे में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कानपुर के मछरिया में भी सात मामले सामने आए हैं। हमे जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों का तबलीगी जमात से कनेक्शन है और ये लोग इस इलाके में रह रहे थे। ये सभी बिहार से आए थे, 13 अप्रैल को ये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा तीसरा मदरसा महमूदिया अशरफिया का है, यहां सात मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+