जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
नई दिल्ली, 16 जून : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना आतंकियों का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। दोनों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

लश्कर के दो आतंकी ढेर
इससे पहले बुधवार को शोपियां जिला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। सुरक्षाकर्मियों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह एनकाउंटर देर रात शुरू हुआ। जिन दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया है वह लश्कर ए तैयबा के आतंकी हैं।
बैंक मैनेजर विजय की हत्या में था शामिल
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों मे से एक की पहचान जन मोहम्मद लोन के तौर पर हुई है, जो शोपियां का ही रहने वाला है। वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा हाल ही में 2 जून को कुलगाम जिले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में भी वह शामिल था।
एके-47 राइफल, एक पिस्तौल बरामद
दूसरे आतंकी की पहचान तुफैल गनाई के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामान मिला है। इसके साथ ही उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल बरामद की गई है। बता दें कि बैंकर विजय कुमार जोकि राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे उनकी कुलगाम में नौकरी के दौरान आतंकी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बैंकर की दिनदहाड़े हत्या के बाद घाटी में सनसनी फैल गई थी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के बैंक मैनेजर को कश्मीर में गोली मारने वाले आतंकी एनकाउंटर में ढेर












Click it and Unblock the Notifications