पाकिस्तान की फायरिंग में एक और जवान की मौत, 24 घंटे में 3 जवान शहीद
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में वातरगाम में सुरक्षा बलों की लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ हुई है।
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के मच्छल में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें एक भारतीय जवान की मौत हो गई है। यह फायरिंग कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में की गई है।

2 आतंकी मारे गए
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में वातरगाम में सुरक्षा बलों की लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया गया है।
24 घंटे में तीसरी मौत
इससे पहले पुंछ में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में दो जवान, दो महिला नागरिक और एक बीएसएफ का अधिकारी घायल भी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications