यूपी: सिपाही ने 3 पुलिसवालों को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

बुलंदशहर। मां-बेटी के साथ रेप की वजह से चर्चा में आया उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर अपराध की एक और कहानी की वजह से सुर्खियों में आ गया है। सोमवार देर रात को बुलंदशहर पुलिस लाइन में एक खूनी खेल हुआ। बड़ी बात यह है कि इस वारदात को एक पुलिसवाले ने अंजाम दिया।

police

घटना सोमवार रात करीब 8.30 की है। मुजफ्फरपुर का रहने वाला सिपाही सौरभ त्यागी (30) क्वार्टर गार्ड पर ड्यूटी कर रहा था। अचानक वह गणना कार्यालय की ओर गया और वहां पर बैठे सिपाही मनोज यादव (35) को गोली मार दी।

तभी वहां से गुजर रहे दो अन्य पुलिसवाले गोली की आवाज सुनकर कर उस तरफ दौड़े। सौरभ ने उन दोनों पर भी गोलियां चला दीं और वहां से पुलिस लाइन के मैदान की ओर भाग गया।

इस घटना की सूचना पाते ही वहां एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात पहुंच गए। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी के मुताबिक वहां पर सिपाही मनोज यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो सिपाहियों का इलाज चल रहा है।

जब मैदान में पहुंचे सौरभ की ओर पुलिस के लोग बढ़े तो उसने रायफल तानते हुए किसी को भी आगे न बढ़ने की धमकी दी। पुलिसवालों के अनुसार खुद को चारों ओर से घिरा देखकर सौरभ ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+