छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को एनकाउंटर में किया ढेर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में एक सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुटरू थाना क्षेत्र स्थित दरभा के जंगल में यह एनकाउंटर हुआ है, जिसमे एक नक्सली ढेर हो गया है। मौके से शव, हथियार, गोला-बारूद आदि बरामद किया गया है।

बता दें कि हाल ही में बिहार के गया जिले में भी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। यहां माहुरी गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच शनिवार (21 नवंबर) देर रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के जोनल कमांडर आलोक यादव को मार गिराया। घटनास्थल से एक एके- 47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली जोनल कमांडर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गया के एसएसपी ने बताया कि आलोक की गतिविधियां ज्यादातर झारखंड के इलाके में थीं। झारखंड की सरकार ने ही उसपर इनाम रखा था। फिलहाल नक्सली कमांडर सहित दो लोगों का शव अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। मारे गए ग्रामीणों में एक की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है, जबकि एक ग्रामीण की अभी पहचान नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
