One Nation One Election: 'एक देश-एक चुनाव' के लिए JPC का गठन, अनुराग-प्रियंका समेत 31 सदस्य शामिल
One Nation One Election: 'एक देश-एक चुनाव' बिल के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) का गठन हो गया है। जेपीसी की इस कमेटी में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सांसद शामिल हैं। 31 सदस्यों की इस कमेटी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों का नाम शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लोकसभा में स्वीकार कर लिया गया है। अब इसे JPC के पास भेज दिया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद पीपी चौधरी करेंगे। वहीं, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तमभाई रुपाला, अनुराग ठाकुर, विष्णु दयाल राम, भतृहरि महताब, संबित पात्रा का नाम भी सदस्यों में शामिल है।

इसके साथ ही, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, कल्याण बनर्जी, टी.एम. सेल्वागणपति, जी.एम. हरीश बालयोगी, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, चंदन चौहान और बालशौरी वल्लभानेनी के नाम शामिल हैं।
संसद में पास करना होगी अगली चुनौती
खबर के मुताबिक, मोदी सरकार की अगली चुनौती इसे संसद से पास कराने की होगी। इस विधेयक को पारित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विशेष बहुमत की आवश्यकता है। अनुच्छेद 368 (2) ऐसे संशोधनों के लिए प्रत्येक सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत को अनिवार्य बनाता है।
क्या करेगी जेपीसी?
जेपीसी को विधेयक पर गहन चर्चा करने और सरकार को सिफारिशें देने से पहले विभिन्न हितधारकों और विशेषज्ञों से परामर्श करने का काम सौंपा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष इस बात पर जोर देते हैं कि जेपीसी के लिए पूरे भारत में जनता की राय जानने के लिए व्यापक परामर्श करना महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications