One Nation One Election: अधीर रंजन के HLC से इस्तीफे पर मुहर, विधि आयोग ने रखे अपने सुझाव
One Nation One Election: एक देश एक चुनाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की बुधवार को एक अहम बैठक हुई। जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष-2023-24 के लिए एचएलसी के लिए बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी गई। इस अलावा एचएलसी की सदस्यता से लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी का इस्तीफा नोट किया गया। इस अहम बैठक की अध्यक्षता खुद समित के अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की। जिसमें जिसमें विधि आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी और अन्य सदस्य शामिल हुए।
उच्च स्तरीय बैठक में देश में एक साथ चुनाव कराने के रोडमैप पर चर्चा की गई। बैठक के बाद समिति के सचिव नितेन चंद्रा ने समिति की पहली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों पर अब तक की गई कार्रवाई से अगवत कराया। नितेन चंद्रा ने कहा कि समिति ने एचएलसी का नाम बदलकर 'एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति' कर दिया गया है। चंद्रा ने ये भी बताया कि छह राष्ट्रीय दलों, 33 राज्य दलों और सात पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों को पत्र भेजकर एक राष्ट्र एक चुनाव पर उनके सुझाव मांगे गए हैं।

समिति द्वारा लिये गये निर्णय-
चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एचएलसी के लिए बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी गई।
लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी का एचएलसी की सदस्यता से इस्तीफा नोट किया गया।
इससे पहले जिस पैनल ने राजनीतिक दलों से राय मांगी थी, उसने उनसे पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के संबंध में अपने विचार विस्तार से बताने को कहा है। सूत्रों ने कहा कि समिति ने राजनीतिक दलों से "परस्पर सहमत तिथि" पर उनके साथ चर्चा करने को कहा।
बता दैं कि एक वन नेशन- वन इलेक्शन को लेकर लॉ पैनल लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक आम मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम तैयार कर रहा है। जिससे कि चुनाव में लागत को कम किया जा सके। उच्च स्तरीय समिति ने निर्देश पर एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए एक वेबसाइट www.onoe.gov.in भी विकसित की गई है, इस मुद्दे पर बातचीत करने और सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मंच बनेगी। अहम बैठक के दौरान ये वेबसाइट लॉन्च की गई है।












Click it and Unblock the Notifications