सीमा पर फायरिंग के बीच राजस्थान से पकड़ा गया एक और जासूस
पाकिस्तानी हाई कमीशन के स्टाफ और दो भारतीयों के बाद राजस्थान के जोधपुर से भी ऐसे ही एक जासूस को पकड़ा गया है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाकिस्तानी हाई कमीशन के स्टाफ और दो भारतीयों के बाद राजस्थान के जोधपुर से भी ऐसे ही एक जासूस को पकड़ा गया है।

पकड़े गए जासूस का नाम शोएब है। जोधपुर पुलिस ने पकड़े गए जासूस को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस शोएब को कोर्ट में पेशकर आगे की जांच करेगी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान उच्चायुक्त के एक स्टाफ मोहम्मद अख्तर को रक्षा संबंधी अहम दस्तावेजों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इसके साथ ही दो भारतीयों रमजान और सुभाष को भी जासूसी के शक में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि अख्तर को राजनयिक छूट की वजह से पुलिस को उसे रिहा करना पड़ा।
पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह संवदेनशील जानकारियां लीक कर रहे थे। जो दो भारतीय गिरफ्तार हुए हैं उनके पास से रक्षा तैनाती, बीएसएफ के नक्शे और वीजा से जुड़े डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications