केरल में मंकीपॉक्स का एक और नया मामला, UAE से आने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि
केरल में मंकीपॉक्स का केस लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बीच मंगलवार को एक और नया मामला सामने आया है। मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मलप्पुरम, 02 अगस्त : केरल में मंकीपॉक्स का केस लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बीच मंगलवार को एक और नया मामला सामने आया है। मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला है। मरीज का इलाज चल रहा है। वह 27 जुलाई को यूएई से कोझिकोड एयरपोर्ट पहुंचे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी है।
Recommended Video

वहीं, दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 दिनों के बाद उसकी तबीयत ठीक हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे आज छुट्टी दे दी। मंकीपॉक्स के संक्रमण को ठीक होने में 25 दिन लग गए।
दिल्ली में पहला मरीज ठीक
एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हमने उस मरीज को सफलतापूर्वक छुट्टी दे दी है जो दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला था। 25 दिनों में वह बिल्कुल ठीक हो गया। अब उसे कोई लक्षण नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ और खुश होकर घर गया है।
केरल में मंकीपॉक्स से एक की मौत
राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,उसका हाल में किसी विदेश यात्रा का रिकार्ड नहीं है। बता दें कि केरल में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला और इकलौता मामला है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी, इतने दिनों के इलाज के बाद हुआ ठीक












Click it and Unblock the Notifications