हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन से जवान की मौत, एक घायल
इंडिया रिजर्व बटालियन(आईआरबीएन) के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन के कारण जवान बर्फ में दब गए, जिसमें एक जवान की की जान चली गई।
चंबा। हिमाचल प्रदेश-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर एक आईआरबीएन जवान की हिमस्खलन की वजह से मौत हो गई है। वहीं एक अन्य जवान घायल है। चंबा के किहार में ये हादसा तब हुआ जब इंडिया रिजर्व बटालियन(आईआरबीएन) के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। हिमस्खलन के कारण जवान बर्फ में दब गए, जिसमें एक जवान की जान चली गई।

हाल ही में हिमस्खनल के कारण जवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर केगुरेज सेक्टर में भी दो जगह हिमस्खलन होने से सेना के10 जवानों की मौत हुई थी। इससे पहले सोनमर्ग में भी हिमस्खलन के कारण जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी इलाके में एक अन्य हिमस्खलन की वजह से सेना का गश्ती दल लापता हो गया था।
सर्दियों में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जवानों को पेट्रोलिंग में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते सालों में भी सियाचिन और दूसरी जगहों पर बर्फीलें तूफानों ने जवानों की जान ली है।












Click it and Unblock the Notifications